फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भारत बंद आंदोलन के समर्थन में जुलूस, प्रदर्शन

भारत बंद आंदोलन के समर्थन में जुलूस, प्रदर्शन

Tue, 03 Apr 2018 01:27 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद आंदोलन के समर्थन में जुलूस, प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदौली। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) को लेकर आए न्यायालय के फैसले के विरोध में सोमवार को आयोजित भारत बंद आंदोलन के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने मुख्यालय पर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। दलित संगठनों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की और फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

बसपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शंकर मोड़ से जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गुस्सा था। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दलित विरोधी हैं। सरकार दलितों का अधिकार समाप्त करना चाहती है। एससी-एसटी एक्ट को लेकर जो फैसला आया है वह सरकार की दूषित मानसिकता का परिचायक है। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम जियालाल सरोज को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुकेश कुमार, तिलकधारी बिंद, घनश्याम प्रधान, बृजेश बिंद, गुलशेर आदि रहे। वहीं दूसरी तरफ अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के सदस्यों ने भी सदर ब्लाक परिसर में सभा कर फैसले के विरोध में आवाज उठाई। कहा कि दलितों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एससी-एसटी एक्ट बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा। समाजवादी अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ ने भी पार्टी कार्यालय पर बैठक कर भारत बंद आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुलाब चंद, सत्यनारायण राजभर, निरंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed