{"_id":"5ab7f7be4f1c1be73f8b4f05","slug":"91522005950-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर निकली श्री राम रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर निकली श्री राम रथयात्रा
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राम नवमी के अवसर पर रविवार को राष्ट्रवादी युवा वाहिनी और हिंदू महासंघ की ओर से मुख्यालय पर श्री राम रथयात्रा निकाली गई। जुलूस में शामिल रामभक्तों के जयकारे से मुख्यालय भक्तिमय हो गया। यात्रा श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
राम नवमी पर्व के मद्देनजर राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा निकाली। जुलूस से पहले श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं की टोली नगर भ्रमण के लिए निकली। पुरानी बाजार से होते हुए शकर मोड़ और जिला चिकित्सालय तक जाने के बाद पुन: मंदिर परिसर में आकर यात्रा समाप्त हुई। यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा जुलूस केशरियामय नजर आ रहा था। कार्यकर्ताओं के जय श्री राम के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को भी यात्रा के साथ लगाया गया था। इस दौरान कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे। इस अवसर पर नित्यानंद पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, मनीष सिंह, दिव्यांशु द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, अनुराग आदि रहे।