{"_id":"5aaebd404f1c1b4d0a8b59a8","slug":"91521401152-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार: मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार: मनोज
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। प्रदेश सरकार युवाओं की तरफ ध्यान नही दे रही है। प्रदेश में खेल में समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं है और न ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। ये बातें सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को कुसम्ही में चौधरी सुफेर सिंह यादव के स्मृति में आयोजित समाजवादी ग्रामीण प्रीमियम लीग फाइन मैच के समापन पर कही। मैच में खरखोली को हरा कर लखईपुर विजेता बना।
चौधरी राम सुफेर सिंह यादव स्मृति प्रीमीयर लीग का फाइनल मैंच रविवार को खरखोली और लखईपुर की टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले खेलने उतरी लखईपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 93 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरखोली की टीम आठवें ओवर 51 रन बनाने के बाद ढ़ेर हो गई। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राहुल यादव को मैन आफ द सीरीज और लखईपुर के डब्लू को मैन आफ द मैच रहे। पूर्व विधायक मनोज सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, विपिन यादव विक्कू, रामधनी यादव, अनुज यादव, राजा यादव, अनिल यादव, अरविंद, शशिकांत, इंदल, इद्ररीश अली, अमरेंद्र, अभय सिंह, ओपी विश्वकर्मा मौजूद रहे।