फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   912 beneficiaries got houses

912 लाभार्थियों को मिले आवास

Thu, 02 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
912 beneficiaries got houses
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बुुधवार को 912 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया गया। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी देकर गृह प्रवेेश कराया गया। आवास पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से आवास के लाभार्थियों से वार्ता की और आवास की चाबी सौंपी। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी संजीव कुुमार एवं सीडीओ अजितेन्द्र नरायन ने पीएम और सीएम आवास योजना के 12 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरित की।
विज्ञापन

इसी तरह नौ ब्लाकों पर आयोजित समारोह में सौ सौ लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इस तरह कुल 912 लोगों को आवास मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास के साथ-साथ शौचालय, विद्युत कनेक्शन, उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, पेयजल योजना, आयुष्मान कार्ड सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आवास की महिला लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले के नौ ब्लाकों पर आयोजित समारोह में सौ सौ आवास लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। इसको लेकर उत्साह रहा। जनप्रतिनिधियों ने इस मौके का सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले रहे।धानापुर संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय सभागार में लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी। इस मौके पर 135 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रमुख अजय सिंह,बीडीओ गुलाब सोनकर, एडीओ पंचायत रमेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, संजीव सिंह, समाज कल्याण श्यामलाल यादव, अनिल राय, पुल्लू जी, विनय कुमार, बिनोद सेठ, महेन्द्र राम रहे।
चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक सभागार में पीएम और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाबी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि झुग्गी, झोपड़ियों एवं कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को पक्के मकान देने के लिए प्रदेश तथा केन्द्र कृत संकल्पित है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, कुंदन गोड़, अवधेश यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अशेाक कुमार रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह ने आवास लाभार्थियों को मकान की चाबी सौंपी। इस अवसर पर मुन्ना, किरन, बुल्लू,मीना, गुलपत्ती, जानकी, सुनील, राजवंश, अब्दुल वाहिद, मुसाफिर रहे।

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक कार्यालय सभागार में पीएम और सीएम आवास के 35 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी क्षेत्रीय विधायक साधना सिंह ने सौंपी। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पात्रों तक पहुंचा रही है। यही कारण है कि सरकार के योजनाओं का लाभ सीधा पात्रों को मिल रहा है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ रक्षिता सिंह, राघवेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, ग्राम प्रधान सतीश सिंह रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुुसार स्थानीय विकास खंड सभागार में बीडीओ सुदामा यादव पीएम और सीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed