{"_id":"6a00e15ba99573a6160ff0f2","slug":"90-lakh-worth-of-cannabis-was-hidden-in-the-trailer-police-caught-it-chandauli-news-c-189-1-svns1010-148337-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रेलर में छिपाकर रखा था 90 लाख का गांजा, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रेलर में छिपाकर रखा था 90 लाख का गांजा, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय पुलिस ने रविवार को बिहार से वाराणसी जा रहा लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। साथ ही दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। कुल 184 किलो 750 ग्राम गांजा ट्रेलर के गुप्त केबिन में छिपाकर रखा गया था। साथ ही ट्रेलर जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मुगलसराय पुलिस वीआईपी गेट क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की ओर से एक ट्रेलर औद्योगिक नगर मार्ग से वाराणसी की तरफ अवैध गांजा लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पराग डेयरी के पास बैरियर लगाकर सघन जांच शुरू की। कुछ देर बाद एक सफेद ट्रेलर दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा। तत्परता दिखाते हुए टीम ने औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-7 पर घेराबंदी कर ट्रेलर को रोका। तलाशी में ट्रेलर के विशेष रूप से मॉडिफाई किए गए गुप्त बॉक्सों से आठ बोरे बरामद हुए, जिनमें कुल 184 किलो 750 ग्राम गांजा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के अरवल जिले निवासी अखिलेश कुमार (36) और अरविंद कुमार (42) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बिहार निवासी जग्गल उर्फ जितेंद्र ने अधिक धन का लालच देकर उन्हें वाराणसी तक गांजा पहुंचाने का काम सौंपा था।
पुलिस अधिक्षक आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। किसी भी हाल में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।