फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   885 people applied to become voters

Chandauli News: मतदाता बनने के लिए 885 ने किए आवेदन

Sun, 18 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
885 people applied to become voters
सकलडीहा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर तैनात रहे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 के तहत 885 आवेदन लिए गए। अभियान की निगरानी के लिए तीन दर्जन सुपरवाइजर और पांच एआरओ तैनात किए गए थे, जो दिनभर भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 393 बूथ हैं। यहां 3,02,461 मतदाता हैं। इनमें करीब 3,461 युवा मतदाता पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि तहसील के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत सुपरवाइजर और एआरओ तैनात किए गए थे। अगला विशेष अभियान 24 अक्टूबर को चलेगा। इस दौरान बूथों पर बीएलओ शिविर लगाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित अन्य कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed