फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सरकार को देता है व्यापारी अपने जीवन के कमाई का हिस्सा

सरकार को देता है व्यापारी अपने जीवन के कमाई का हिस्सा

Tue, 02 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सरकार को देता है व्यापारी अपने जीवन के कमाई का हिस्सा

विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला इकाई की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित एक लान में शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रहरि समेत 51 पदाधिकारियों को व कार्य समिति के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही व्यापारियों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी जीवन भर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सरकार को देती है। हम व्यापारी चार प्रकार के टैक्स देते हैं। इसलिए व्यापारी टैक्स कलक्टर होता है। व्यापारियों के हित को देखते हुए सरकार को तत्काल पेंशन की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। संगठित होकर ही कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने भरोसा दिलाया कि संगठन की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करुंगा। इस दौरान राजकुमार जायसवाल, मंसूर सलाम, चंद्रेश्वर जायसवाल, राकेश मोदनवाल, प्रदीप, गुलाब साहू, मुरारी, शंकर, प्रदीप कुमार, काशीनाथ, मोहन, अशोक केशरी, विनोद, बबलू सोनी, कौशल कुमार, भरत, मंगल, माजिद, जय प्रकाश, सुशील, बबलू, मोतीलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed