{"_id":"5c9a7878bdec22143356d2be","slug":"81553627256-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बयान की कांग्रेसजनों ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के बयान की कांग्रेसजनों ने की सराहना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक मंगलवार को कालीमहाल स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना के घोषणा की सराहना की गई।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने न्यूनतम आय योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी जरूरतमंदों को छह हजार रुपये प्रतिमाह सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती भी है। कांग्रेस सरकार में सूचना, शिक्षा व भोजन का अधिकार देने के साथ रोजगार की गारंटी, किसानों की कर्जमाफी सहित कई योजना लागू की गई है। अब न्यूनतम आय योजना के तहत देश के गरीब परिवार को 72 हजार रुपये वार्षिक सहायता राशि दी जाएगी। यह घोषणा एतिहासिक व दुनिया की सबसे बड़ी गरीबी मिटाने की योजना होगी । इसके तहत देश के लगभग पांच करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, नंदगोपाल सिंह, मेवालाल पटेल, महेश मंडल, दुर्गा जायसवाल, सुनील कुमार, रमेश सिंह, सलमान, जितेंद्र खरवार उपस्थित थे।