फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सकलडीहा पीजी कॉलेज में चुनाव आज

सकलडीहा पीजी कॉलेज में चुनाव आज

Sat, 10 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा पीजी कॉलेज में चुनाव आज
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसमें कुल 1838 छात्र- छात्राएं मतदान कर विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मत प्रदान करने के लिए कुल आठ बूथ बनाए गए हैं। सुबह नौ से दोपहर के दो बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना व परिणाम घोषित किए जाने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा पीजी कॉलेज के वर्ष 2018- 19 का छात्र संघ का चुनाव होना है। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री और कला संकाय प्रतिनिधि का चुनाव छात्र मत प्रदान कर करेंगे। मतदान के लिए बने आठ बूथों में प्रथम बूथ पर बीए प्रथम वर्ष के 203 और दूसरे बूथ पर 204 छात्र मतदान करेंगे। तीसरे बूथ पर 281 छात्रा प्रथम वर्ष की मतदान करेंगी। वहीं बूथ नंबर चार पर बीए द्वितीय वर्ष के 256 छात्र और बूथ नंबर पांच पर 220 छात्राएं मतदान करेंगे। बूथ नम्बर छह पर बीए तृतीय वर्ष के कुल 322 छात्र- छात्रा मतदान करेंगे। बूथ नम्बर सात पर एमए के 197 छात्र छात्रा और बूथ नम्बरआठ पर एमए फाइनल के 162 छात्र- छात्रा मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. उदयशंकर झा ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छात्र संघ चुनाव में एसडीएम, एएसपी, सीओ सहित 10 थाना प्रभारी, एक महिला एसओ, 40 एसआई, 40 एसीपीए, 50 हेड कांस्टेबल, 100 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रों को मतदान के लिए फीस रसीद और आईकार्ड लेकर आना होगा। सीसी कैमरे की नजर में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मतगणना और शपथ ग्रहण सभागार कक्ष में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed