{"_id":"5be0941cbdec2269796a9db6","slug":"81541444636-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने बनाए आकर्षक रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने बनाए आकर्षक रंगोली
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रंगोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय श्री साईं पब्लिक स्कूल में सोमवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाए। वहीं बच्चों ने रंग बिरंगे दीप बनाकर प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। रंगोली बनाने से बच्चों में सौंदर्य बोध का भाव विकसित होता है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से पटाखे और फुलझड़ियों का प्रयोग ना करने का आग्रह किया। इस अवसर पर नेहा सिंह, यास्मीन अंसारी, संजना कुमारी, जायद अली, जोया परवीन, श्रिया तिवारी, हर्षिता कुमारी, शांभवी पाठक, श्रेयसी सिंह, इशानी अग्रहरि, रिद्धी खस्तगीर, कुमकुम पाठक, रोहित रहे। । धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद ब्लाक के बखरा गांव के नव निर्मित मंदिर में बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को होगी। पूजन अर्चन के बाद दोपहर में भंडारे में लोग प्रसाद चखेंगे। इसके पूर्व प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत सोमवार को हुई। पहले दिन चौबीस घंटे के लिए अखंड हरिकीर्तन की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
बखरा गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर का गांव के ही युवकों ने जीर्णोद्धार कराने का जिम्मा उठाया। गांव वालों से सहयोग राशि लेकर मंदिर व उसकी चहारदीवारी का निर्माण कराया गया। मंगलवार को हनुमान जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठान कराने के लिए सोमवार को ही पूरे मंदिर परिसर को सजा दिया गया। मंदिर झालरों व लाइटों से सजा दिया गया। सुबह से ही अखंड रामायण का पाठ बैैठा। कार्यक्रम में रामवृक्ष विश्वकर्मा, रामकेश पटेल, अशोक पटेल, बलवंत प्रसाद, मेवालाल, मक्खन पटेल, पप्पू, आलोक रहे। ब्यूरो