{"_id":"5bc38879bdec22699d5ac149","slug":"81539541113-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सिंग मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका इंटर कालेज परिसर में जिला स्तरीय माध्यमिक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय टीम में शामिल किया जाएगा।
चंदौली बॉक्सिंग संघ के महासचिव कुमार नंदजी ने बताया की जिले के नौ माध्यमिक विद्यालय से 46 खिलाड़ियों ने इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें अमर शहीद विद्या मंदिर शहीदगांव चैंपियन रहा। नगरपालिका इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। यहा चयनीत 29 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में 18 अक्तूबर को बनारस के (एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ) में मंडल स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग बालक में ओम चौहान, अनिमेष, समीर, मंदीप, बालक जूनियर वर्ग में अमन, रोहित, निखिल, और अनमोल, बालक सीनियर वर्ग में सलमान खान, बालिका सब जूनियर वर्ग में उन्नति मोदनवाल, सिद्धि बरनवाल, स्वीकृति, मनीषा, गुड़िया, नीलम चौहान, बालिका जूनियर वर्ग में रिंकी यादव का चयन किया गया है। निर्णायक की भूमिका में विकाश राज, प्रताप चौबे, चंद्रमा गुप्ता रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि महेंद्र पटेल, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामानंद सिंह यादव, नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय, ऑब्जर्वर राकेश सिंह, स्पोर्ट्स के विभागाध्यक्ष अरुण कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर की।