{"_id":"5bb276fe867a557f6149dc3c","slug":"81538422526-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 9 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 9 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर के युवकों की स्वयंसेवी संस्था युगांधर सेवा समिति के सदस्यों ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त युवा कार्यकर्ताओं ने लोगों से जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचाने हेतु रक्तदान करने की अपील भी की। रक्तदान शिविर में युगांधर सेवा समिति के अध्यक्ष विकास मद्धेशिया, संदीप मोदनवाल, कैलाश जायसवाल, मनीष जायसवाल, सरदार रंजीत सिंह, अमित जायसवाल, सहायक अध्यापक राजेश यादव, सत्यम जायसवाल, दीनदयाल यादव ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के सरदार राजकुमार सिंह, विजय विश्वकर्मा, विपिन चैरसिया के अलावा ब्लड बैंक चंदौली की एलटी ज्योति, स्टाफ नर्स चंदा सिंह, वार्ड ब्वाय अंगद, चंदन और उमेश रहे।