{"_id":"5baa81a1867a557f5742e4de","slug":"81537900961-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजीएम ने किया बैंक की शाखा का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजीएम ने किया बैंक की शाखा का निरीक्षण
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। तिवारीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का वाराणसी जोन के सहायक महाप्रबंधक दीपक ज्योति ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शाख के कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं को बैंकिंग सुविधाओं को भरपूर लाभ दिलाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति व अन्य व्यापारियों ने एजीएम को पत्रक सौंप किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों द्वारा खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने में स्टाफ की कमी बताई जाती है और खाता खोलने में 15 दिन लगते हैं। वहीं रेकरिंग और फिक्स डिपॉजिट की सुविधा न मिलने से व्यापारियों को दूसरे बैंकों में जाना पड़ता है। व्यापार मंडल के महासचिव देव जायसवाल ने एजीएम से शाखा में शीघ्र रिक्त चल रहे पदों को भरने का भी अनुरोध किया। एजीएम ने शाखा प्रबंधक राजीव जैन को व्यापारियों के हित में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल पत्र लिखने का निर्देश जारी किया और अपने स्तर से भी शीघ्र समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में हरिशंकर पटेल, हनुमान सेठ, विजय केसरी, रामाधार, लाल साहब शामिल थे।