फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   यात्रियों से दूसरे दिन भी कैडेटों ने लिया साफ सफाई का फीड बैक

यात्रियों से दूसरे दिन भी कैडेटों ने लिया साफ सफाई का फीड बैक

Mon, 24 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों से दूसरे दिन भी कैडेटों ने लिया साफ सफाई का फीड बैक

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत सरकार के निर्देश पर 91 यूपी बटालियन एनसीसी व पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राएं और कैडेटों ने रविवार को दूसरे दिन रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों से स्वच्छता व रेलवे की अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान छात्रों ने यात्रियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य व एनसीसी के मुख्य अधिकारी मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि यात्रियों की तकलीफ, परेशानियों को जानने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रेनों में सफाई, खान-पान और सुरक्षा की स्थिति को लेकर खासतौर पर रेलवे अधिकारी की देख-रेख में यात्रियों से फीडबैक लिया जा रहा है। यात्रियों से सुझाव और समस्याएं जानने का प्रयास किया जा रहा है। उसके आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इस मौके प्रदीप चौधरी, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ अंगद तिवारी, कामेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed