{"_id":"5a9d9e944f1c1b4e588bbffc","slug":"81520279188-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका देख वापस लौटे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका देख वापस लौटे सीडीओ
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। जिले में प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव का नौ मार्च को दौरा होना है। इसके पहले प्रशासनिक अधिकारी कमियों को दूर करने में जुटे हुए है। सोमवार को शाम लगभग सवा सात बजे सीडीओ एके श्रीवास्तव ने नगर के महमूूदपुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लटका मिला जिसे देख वह वापस लौट गए।
स्वास्थ्य सेवाओं की हालत ठीक नहीं है। प्रमुख सचिव के दौरे के दौरान सबसे ज्यादा इसी विभाग की शिकायतें मिलती रही है। इन शिकायतों के चलते प्रदेश में जनपद की छवि धूमिल हो रही है। नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक राजकीय महिला चिकित्सालय व अर्बन योजना के तहत पराहुपुर व महमूदपुर में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए है। लेकिन यहां व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत आए दिन अधिकारियों को मिलती रहती है। प्रमुख के जनपद दौरे पर यह मामला अधिकारियों की इमेज खराब न कर दे इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी एके श्रीवास्तव अपने मातहतो संग सोमवार की शाम लगभग सवा सात बजे महमूदपुर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्र पर ताला लटका मिला वहीं एक भी कर्मचारी नजर नहीं आया। स्वास्थ्य केंद्र की हालत देख उनकी त्यौरियां चढ़ गई। सीडीओं ने बताया कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान एक भी कर्मचारी नहीं मिला। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।