{"_id":"595d32d34f1c1b87098b45ca","slug":"81499280083-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जुलाई को होगा शहाबगंज प्रमुख का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जुलाई को होगा शहाबगंज प्रमुख का चुनाव
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 14 जुलाई को नामांकन और 16 जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जनपद के शहाबगंज ब्लाक के प्रमुख का पद रिक्त चल रहा है। यहां भी 16 जुलाई को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही ब्लाक की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है।
शहाबगंज विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीते दो जून निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। जिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए 28 जून की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन दो दिन पूर्व 26 जून को ही प्रमुख सरोज सिंह ने नाटकीय ढंग से अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह को सौंप दिया। इसके बाद शहाबगंज ब्लाक प्रमुख की रिक्त घोषित कर दी गयी थी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। इसके बाद ब्लाक में प्रमुख पद की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की गुणा-गणित शुरू हो गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 14 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल होगा, वहीं 15 नामांकन पत्रों की जांच व नामवापसी की प्रक्रिया पूर्ण होगी। जरूरत पड़ी तो 16 जुलाई को मतदान व मतगणना का कार्य संपन्न होगा। बताया कि जिलाधिकारी चुनाव के आरओ होंगे, जबकि उन्हीं के द्वारा एआरओ नियुक्त किया जाएगा।