फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   घूम कर सरचार्ज समाधान योजना के बारे में दी जानकारी

घूम कर सरचार्ज समाधान योजना के बारे में दी जानकारी

Sun, 13 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
घूम कर सरचार्ज समाधान योजना के बारे में दी जानकारी
चंदौली। सरचार्ज समाधान योजना को उपभोक्ता अधिक से अधिक लाभ लें। इसके बाबात बिजली विभाग की टीम नगर व गांवों में घूम कर योजना का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। इसी क्रम में बिजली विभाग की टीम ने नगर सहित कई गांवों में घूम कर नगरवासियों व ग्रामीणों को योजना के फायदे गिनाए और उन्हें पंजीयन कराकर समाधान योजना के तहत बकाए बिल का भुगतान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि बिजली बिल विभागीय कार्यालय के साथ-साथ नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर भी जमा किया जा सकता है। 31 जनवरी तक विद्युत विभाग द्वारा छोटे उपभोक्ताओं एवं किसानों के लिए सरचार्ज समाधान योजना चलायी जाएगी। इसके तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दो किलोवाट के स्वीकृत घरेलू एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं के साथ ही कृषि श्रेणी के विद्युत बिल पर प्रभारित सरचार्ज में 100 प्रतिशत माफ है। इसके लिए उपभोक्ताओं को 31 जनवरी से पहले पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के उपरांत उपभोक्ता बिल 15 दिन के अंदर सुधार कर एक मुश्त या किश्तों में बिल का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता इस सम्बन्ध किसी भी प्रकार की जानकारी 1912 हेल्पलाइन से प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि उपरोक्त सभी प्रक्रियाएं आनलाइन कर दी गई है, जिससे भविष्य में त्रुटिपूर्ण होने की संभावना खत्म हो जाएगी। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम मद्धूपुर, भिखारीपुर, जगदीशसराय सहित आधा दर्जन गांवों में प्रचार-प्रसार किया। एसएसओ राम प्रवेश यादव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता निकटतम एसडीओ कार्यालय, बिजलीघर, खंडीय कार्यालय, विभागीय कलेक्शन सेंटर और जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क करना होगा। टीम में दयानन्द तिवारी, नरसिंह मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed