{"_id":"5c17f39cbdec2256f03e90d7","slug":"71545073564-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक गुणवता के लिए अधिकारियों ने सकूलों को लिया गोद -सेलेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक गुणवता के लिए अधिकारियों ने सकूलों को लिया गोद -सेलेक्ट
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों की जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने बरहनी विकास खंड के 12 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को गोद लिया है। गोद लिए विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विकास की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पायलट प्रोजेक्ट के रुप में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के उन्नयन तथा भौतिक परिवेश, शौचालय, पेयजल , क्रीडांगन, प्रांगण, कक्ष, किचेन, वाचनालय, स्मार्ट क्लास रूम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी आरपी मौर्या, पशु चिकित्साधिकारी बरहनी सहित जिले के अन्य विभागों में कार्यरत अधिकारियों को क्षेत्र के 12 विद्यालयों को गोद दिया गया। बीईओ बरहनी ने एक प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह ने बताया कि डीएम की पहल पर बरहनी के तीन अलग-अलग विभागों के अधिकारियों सहित जिले के कुल 11 अधिकारियों ने बरहनी के 12 विद्यालयों को गोद लिया है। इसके तहत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रां. खं.) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय फुटिया, खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय परेवा, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बरंगा तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परेवा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सैयदराजा ने प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर, बीईओ बरहनी राकेश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सोगाई, सहायक अभियंता नलकूप खण्ड चंदौली ने बरंगा, परियोजना अधिकारी डूडा ने बरठी कमरौर, बाल विकास परियोजना अधिकारी बरहनी ने सैयदराजा नंबर चार, पशु चिकित्साधिकारी बरहनी ने प्राथमिक विद्यालय बगही, जिला कायक्रम अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय रेवसा और अभियंता जिला पंचायत ने प्राथमिक विद्यालय तेंदुहान को गोंद लिया है।
विज्ञापन