फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गोला फेंक के बालिका वर्ग में ज्योति पांडेय रहीं अव्वल

गोला फेंक के बालिका वर्ग में ज्योति पांडेय रहीं अव्वल

Tue, 06 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोला फेंक के बालिका वर्ग में ज्योति पांडेय रहीं अव्वल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आवाजापुर स्थित मां छविराजी देवी कालेज ऑफ़ एजुकेशन में आयोजित जनपद स्तरीय डीएलएड कालेज की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य भूपेंद्र कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को बालिका वर्ग की कबड्डी में एसआरवीएस कालेज प्रथम व छविराजी देवी महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। योगा (बालिका वर्ग) में लांसी प्रथम व श्वेता सिंह द्वितीय रहीं। गोला फेंक (बालिका वर्ग) में ज्योति पांडेय प्रथम, वर्षा कुमारी द्वितीय व आंचल सिंह तृतीय रहीं। मीटर वर्ग के दो सौ मीटर की दौड़ दुर्गेश यादव ने जीती। दूसरे स्थान पर आशुतोष कुमार व तीसरे स्थान पर संजय रहे। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर की दौड़ में देवांगी चौहान प्रथम, पूजा मोदनवाल द्वितीय व पिंकी तृतीय रहीं। बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ पूजा विश्वकर्मा ने जीती। नीता सिंह द्वितीय व उषा तृतीय रहीं। सोमवार को बालक वर्ग की पांच सौ मीटर की दौड़ में अभिषेक प्रथम रहे। खोखो प्रतियोगिता में छविराजी देवी आवाजापुर प्रथम व डायट सकलडीहा द्वितीय, कबड्डी में एसआरवीएस चकिया प्रथम व छविराजी देवी आवाजापुर द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग का व्यक्तिगत चैंपियन कमला यादव व बालिका वर्ग का देवांगी चौहान को चुना गया। विशिष्ट अतिथि डायट की वरीष्ठ प्रवक्ता माया सिंह व प्रवक्ता पारस नाथ सिंह रहे। इस मौके पर प्यारे पहलवान, डॉ. दीपक कुमार सिंह, प्रबंधक धनंजय सिंह, डॉ कैलाश नाथ सिंह, डॉ देवेंद्र प्रताप यादव, संतोष कुमार सिंह, पुष्पा राय, राजेश कुमार, राजेंद्र यादव, राकेश यादव, कमर अयूब मौजूद रहे। संचालन जेपी रावत व सत्येंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed