फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस ने अलग रह रहे जोड़े को किया एक

पुलिस ने अलग रह रहे जोड़े को किया एक

Sat, 13 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अलग रह रहे जोड़े को किया एक
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। जिला पुलिस की ओर पति-पत्नी के टूटते रिश्तों को मजबूत करने और अलग हो चुके परिवार को फिर से मिलाने के लिए कम्युनिटी पुलिस के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव शुक्रवार को अलग रह रहे पति-पत्नी को समझाकर फिर से एक कराया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष द्वारा मिडिएशन सेंटर महिला थाना में पति-पत्नी के ऐसे जोड़ों को मिलाया जा रहा है, जो परिस्थितिवश या आपसी गलतफहमी की वजह से एक दूसरे से दूर हो जा रहे हैं। इस कड़ी में आवेदिका पटवा निवासी बुद्धिराम की पुत्री रीना पटवा का विवाह लगभग 10 माह पूर्व जलेसरगंज, थाना लालगंज असारा जिला प्रतापगढ़ निवासी राजाराम पटवा के पुत्र अजय कुमार पटवा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही आपसी मनमुटाव के चलते पति और पत्नी अलग हो गए थे। रीना अपने मायके में रह रही थी। विवाह को बचाने के लिए अन्य कोई रास्ता न देख उसने पुलिस से गुहार लगाई। उसकी व्यथा सुन महिला थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। यहां पुलिस व संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझाकर पति-पत्नी को फिर से एक साथ रहने पर तैयार कर लिया। इसके बाद पति पत्नी रीना को लेकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed