फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खुले रेलवे गेट से गुजरी मालगाड़ी, बाल बाल बचे सीएमओ

खुले रेलवे गेट से गुजरी मालगाड़ी, बाल बाल बचे सीएमओ

Tue, 02 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खुले रेलवे गेट से गुजरी मालगाड़ी, बाल बाल बचे सीएमओ

विज्ञापन

चंदौली। स्थानीय बिछिया स्थित रेलवे क्रासिंग का गेट खुला होने के बाद भी सोमवार की शाम एक मालगाड़ी गुजर गई। इस दौरान गेट खुले होने से रेलवे लाइन पार कर रहे लोगमें अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक पर जाम के चलते सीएमओ डा. पीके मिश्र का वाहन भी फंस गया। संयोग ठीक रहा कि वाहन चालक की तत्परता से बेलोरो को बीच लाइन से बाहर निकाला। वहीं स्टेशन मास्टर एसके नायर ने बताया कि गेटमैन की लापरवाही के चलते गेट खुला रह गया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सीएमओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए पालीटेक्निक स्थित एनआईसी जा रहे थे। बिछिया स्थित रेलवे गेट संख्या 76 खुले होने के कारण उनका वाहन रेलवे लाइन के बीच में पहुंचा ही था कि चंदौली की ओर थर्ड लाइन में एक मालगाड़ी आती हुई दिखाई दी। यह देख अन्य बाइक सवार और ट्रैक पार कर रहे लोग तो किसी तरह रेलवे गेट पार कर गए लेकिन सीएमओ का वाहन बीच में ही फंसा रहा। यह देख सीएमओ के चालक ने किसी प्रकार से बोलेरो को रेलवे लाइन से बाहर निकाला। इसी बीच मालगाड़ी बोलेरो के बगल से आगे निकल गई। यह देखकर मालगाड़ी के चालक ने आगे जाकर ट्रेन को रोक दिया और रेलेवे गेट पर पहुंचकर गेटमैन लालबहादुर को कड़ी फटकार लगाई। वहीं मौत के मुंह से बाहर निकले सीएम डा. पीके मिश्र ने गेटमैन को डांटने के बाद मझवार स्टेशन मास्टर के फोन पर बात किए और उनकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


गेटमैन को गेट बंद करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन उसने स्टेशन से बात किए बिना ही रेलवे गेट को खोल दिया। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। गेटमैन के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed