{"_id":"5bafd0f8867a557ffe03fef0","slug":"71538248952-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारैली के जरिए जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारैली के जरिए जगाई स्वच्छता की अलख
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत की ओर से शनिवार को स्वच्छता महारैली का आयोजन किया गया। रैली आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान से आरंभ होकर सिंचाई कालोनी तक पहुंची। इस रैली में सम्मिलित 25 विद्यालयों के बच्चों ने स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता अपनाने की नसीहत दी। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक शारदा प्रसाद और सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने किया और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
शनिवार की सुबह नौ बजे आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में नगर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे एकत्र हुए। रैली में शामिल बच्चे स्वच्छता तथा पर्यावरण की स्वच्छता के संबंध में लिखे स्लोगन एवं बैनर लिए चल रहे थे। इंटर कालेज से सिंचाई कालोनी तक गई। सिंचाई कालोनी परिसर में स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां अतिथियों का नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी ने स्वागत किया। इस मौके पर विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से सभी तरह की बीमारियों का नाश होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान छेड़ा है। सीडीओ डॉ. एके. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता को जीवन शैली के रूप में अपनाने की जरूरत है। महारैली में एसडीएम दीप्तिदेव यादव, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, बीईओ चंद्रशेखर आजाद, अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्रा, बब्बन यादव, नागेश पांडेय, विरेन्द्र पाल, वशिष्ठ मौर्या, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, सभासद अनिल केशरी, राजेश चौहान, राजकुमार सिंह, संदीप मौर्या, राजकुमार गुप्ता, उमेश शर्मा, शाहनवाज खान, वैभव मिश्रा, मनोज कुमार, विजय विश्वकर्मा, विजय यादव, प्रमोद लड्डू, राजनाथ यादव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, मुश्ताक अहमद खान, प्रमिला शुक्ला मौजूद रहे। संचालन चंद्रप्रकाश गांधी ने की।
दो दर्जन स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग
चकिया। स्थानीय नगर पंचायत की ओर से नगर में आयोजित स्वच्छता महारैली में नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के दो दर्जन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। भाग लेने वाले स्कूलों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया, प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम, द्वितीय, बापू बाल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय तिलौरी, शिवा शिक्षण संस्था, भारत माता विद्या मंदिर, चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज, मदरसा पुरानी चकिया, पूमा विद्यालय दूबेपुर माफी, प्रावि मुहम्मदाबाद, प्रावि दूबेपुर, प्रावि सोनहुल, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिरेहूं, प्राथमिक विद्यालय डूही-सूही, इक्रा माडल इंग्लिश स्कूल, सीटी मांटेंसरी स्कूल, लिटिल स्टार स्कूल शामिल रहे।
विज्ञापन
02. जगह जगह चलाया गया स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता अभियान के तहत जिले भर में जगह जगह रैली निकाली गई और साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुभाष पार्क में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को धोने साथ पार्क की सफाई की। इसके बाद सुभाषचंद्र बोस का माल्यार्पण भी किया गया। गोष्ठी में भाजयुमो नेता सौरभ चंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में स्वच्छता की जो अलख जगाई है, उसको आगे ले जाने का बीड़ा युवा मोर्चा ने उठाया है। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक ऋषि चौहान, सह संयोजक अखिल सिंह अन्नू, गोविन्द केशरी, सौरभ जायसवाल , आशुतोष मिश्रा, सुनील चौहान, अभिजीत यादव, गुड्डू जायसवाल, कृष्णा चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, शंकर पांजा उपस्थित रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय लाखा के छात्रों ने शनिवार को गांव में रैली निकाली। रैली को ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीकांत पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लाखापुर प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव भ्रमण के बाद विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह, अवधेश, तूफानी राम मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्थानीय इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने कस्बा के दुर्गा माता मंदिर के आसपास साफ-सफाई की। कैडेट्स ने तेंदुईपुर व नागेपुर का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छ रहने के फायदे बताए। इस मौके पर लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा, नित्यानंद सिंह, अमर थापता, माहताब अली, सूरज, अभिषेक, राजेश उपस्थित रहे।