{"_id":"5bafd0ee867a55014118ead3","slug":"71538248942-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के दिनदासपुर गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ग्राम प्रधान, बीडीसी व रोजगार सेवक के विरुद्ध पत्रक सौंप जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की।
महिलाओं का आरोप था कि पीएम आवास आवंटन मामले में ग्राम प्रधान, बीडीसी व रोजगार सेवक घालमेल कर रहे हैं। गांव की पात्र महिलाएं आवास के लिए आवेदन फार्म भर रही थीं। इसकी भनक लगते ही प्रधान जितेंद्र चौहान व उनके समर्थक घर- घर जाकर उन्हें फार्म न भरने के लिए धमकाने लगे। कहा कि प्रधान, बीडीसी व रोजगार सेवक मिलीभगत कर पात्रों को नजरअंदाज कर अपात्रों को पैसे लेकर आवास देना चाह रहे हैं। उन्होंने प्रधान पर शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप भी लगाया। नाराज महिलाओं ने एसडीएम को पत्रक सौंप न्याय किए जाने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में रेखा, शीला, आशा, ऊषा, ममता, लालदेई, कुमारी शामिल थीं।