{"_id":"5baa82a2867a55013270f8cc","slug":"71537901218-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को तीन घंटे बनाने के बाद बैरंग लौटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को तीन घंटे बनाने के बाद बैरंग लौटे अधिकारी
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुकदमा वापसी के लिए जिले के प्रधान दूसरे दिन भी मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर अड़े रहे। प्रधानों को मनाने के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद भी बैरंग वापस लौट गई। भूख हड़ताल पर बैठे प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाष सिंह अनुज ने बताया कि बुधवार को जिलेभर के प्रधान कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में बनने वाले शौचालयों की गति काफी धीमी है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न ब्लाकों के दस प्रधानों पर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उनके खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में जिले के प्रधान सोमवार से ही विकास भवन के समीप संगठन के अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में आंदोलित है। मंगलवार को प्रधानों को समझाने के लिए जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसपी पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने तीन घंटे से अधिक समय तक प्रधानों को मनाया । लेकिन प्रधान अपनी जिद पर अड़े रहे और आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया। प्रधानों का अड़ियल रुख देख अधिकारियों की टीम बैरंग वापस लौट गई। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रभाष सिंह अनुज ने बताया कि बुधवार को प्रधानों का आंदोलन और तेज होगा तथा प्रधान कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कहा कि जिला प्रशासन के आगे प्रधान नहीं झुकेंगे और शौचालय निर्माण कार्य को प्रधानों ने ठप कर दिया है। अगर जिला प्रशासन द्वारा प्रधानों पर दबाव बनाया गया तो प्रधान आक्रामक रुख अपनाएंगे। इस दौरान माया सिंह, विक्की प्रधान, अखिलेश सिंह बसगांवा, चिंटू सिंह, कमलापति त्रिपाठी, दीपू यादव, राजीव कुमार सिंह, संजय चौहान, इंदल यादव, परमानंद यादव, राधेश्याम पासवान, कृष्णकांत द्विवेदी, रामध्वजा सिंह मौजूद रहे।