फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो दिवसीय शैक्षिक मेले का हुआ समापन

दो दिवसीय शैक्षिक मेले का हुआ समापन

Thu, 29 Mar 2018 01:23 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय शैक्षिक मेले का हुआ समापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय डायट पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ के निर्देश पर दो दिवसीय शैक्षिक मेला का आयोजन हुआ। बुधवार को मेले के समापन पर प्रशिक्षुओं और बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शैक्षिक मेला समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने कहा शैक्षिक वातावरण से राष्ट्र विकास की ओर बढ़ता है। इससे युवाओं का मनोबल भी बढ़ाता है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि शिक्षा से बड़ा धन और सम्मान कुछ नही है। शिक्षा विहीन व्यक्ति हमेशा अधूरे ज्ञान से परेशान रहता है। डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ ने कहा कि विद्या ऐसी संपत्ति है। जिसे कोई छीन नही सकता न खरीद सकता है। इसके पूर्व छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया। इस मौके पर बीईओ केके सिंह, जयनारायण यादव, जेपी रावत, डा. देवेंद्र प्रताप सिंह यादव, सत्यनरायण प्रसाद, अजीत प्रताप सिंह, कमर अयूब, राजेश सिंह, विवेक तिवारी, सुमीत सिंह, विरेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, इम्यिाज अहमद, गुरुदयाल सिंह यादव, चंद्रशेखर आजाद, अशोक सिंह, चंद्रभान, भाग्यवती, मंजू देवी, गीता यादव मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed