फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   64 delivered by ATM fraud

64 एटीएम ने दिया धोखा

Mon, 14 Nov 2016 01:47 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 14 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
64 delivered by ATM fraud
सेंट्रल बैंक के बाहर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़।
पांच सौ व हजार रुपये केबड़े नोट बंद होने के बाद से रविवार को भी अधिकतर एटीएम के ताले नहीं खुले। हाल यह रहा कि जिले के 74 एटीएम शाखाओं में पूरे जनपद में मात्र दस एटीएम खुले रहे। दूसरी तरफ जो बैंकों में पहुंचे वहां भी लंबी लाइनें लगीं। कई जगह लोगों ने हो हल्ला भी किया गया।  
विज्ञापन

दरअसर जिले के एटीएम में सौ के नोट भी नहीं डाले गए हैं।  नगर में स्टेशन परसिर में एसबीआई शाखा  से सटे एटीएम खुले लेकिन यहां इतनी लंबी कतार लगी कि लोग परेशान हो गए। यही हाल परमार कटरा के समीप के एटीएम का भी रहा। स्टेशन  परिसर में पीएनबी, बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया,  जीटी रोड स्थित  यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक सहित  अन्य बैंकों के  ताले बंद रहे। जो खुले रहे उन बैंकों के बाहर कतार और लंबी होती जा रही थी। रविवार को बैंक खुला लेकिन बैंक खुलने के बहुत पहले ही लोग बैठ गए। स्थिति यह हो गई कि दोपहर होते होते आधे से अधिक बैंक शाखाओं कें कैश खत्म हो गया है। वहीं कुछ शाखाओं में सर्वर डाउन रहा। नगर के  विजया बैंक, सिंडीकेट बैंक सहित अन्य बैंकों में पैसा नहीं रहा। इलाहाबाद बैंक की भी यही स्थिति रही। डाकघर में पहली बार नोट एक्सचेंज की शुरूआत हुई लेकिन 11 बजे ही पैसा समाप्त हो गया। उपडाकपाल राजेन्द्र राम ने बताया कि मात्र 15 लाख रुपये आए थे, उसे बांट दिया गया। नोट एक्सचेंज में देरी पर एसबीआई रेलवे शाखा और इलाहाबाद बैंक के सामने  लोगों ने दिन भर नारेबाजी की। इस संबंध  में जिला अग्रणि प्रबंधक एसके पाढी ने बताया कि जिस मात्रा में पैसा आ रहा है वह खत्म हो जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed