फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   63 roads of the city will be cleaned at a cost of Rs. 4.60 crore

Chandauli News: 4.60 करोड़ की लागत से शहर की 63 सड़कें होंगी चकाचक

Wed, 26 Feb 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
63 roads of the city will be cleaned at a cost of Rs. 4.60 crore
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में नगर पालिका 4.60 करोड़ रुपये की लागत से 63 सड़कों का जीर्णोद्धार कराने जा रही है। यह काम 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से होगा। इसमें वार्ड की छोटी-छोटी गलियों से लेकर शहर की कई बड़ी वे सड़कें भी शामिल हैं, जिनकी पिछले 10 साल से मरम्मत तक नहीं हो पाई है। नगर पालिका प्रशासन एक सप्ताह के अंदर टेंडर की प्रकिया पूरी कर जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। शहर में बसी नई काॅलोनियों में तो सड़कें बेहद खराब हैं। शहर के कई पुराने मार्गों पर सड़क की 10 साल से मरम्मत नहीं हुई है। नगर पालिका अब शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराने जा रही है। पालिका की ओर से यह काम 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से कराया जाएगा। इसके तहत नगर में स्थित सर्कस रोड, डीजल काॅलोनी-इस्लामपुर मार्ग, चतुर्भुजपुर-लोहरा मार्ग, चतुर्भुजपुर में अंबेडकर की मूर्ति से कांशीराम आवास तक, रविनगर स्थित काली मंदिर-पथरा मार्ग के अलावा विभिन्न वार्डों की कुल 63 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी सड़कों के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नगर पालिका की चेयरमैन सोनू किन्नर का कहना है कि शहर की 63 क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर टेंडर की प्रकिया पूरी करा ली जाएगी। उसके बाद निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed