फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   62.45 lakh recovered from the defaulters under the leadership of Tehsildar

तहसीलदार के नेतृत्व में बकाएदारों से हुई 62.45 लाख की वसूली

Wed, 24 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
62.45 lakh recovered from the defaulters under the leadership of Tehsildar
दुलहीपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम में माह में राजस्व वसूली के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय तहसीलदार आनंद कन्नौजिया के नेतृत्व में बकाएदारों से 62.45 लाख रुपये राजस्व वसूले गए। बैंक ऋण, बिजली बिल बकाया सहित अन्य देयों की वसूली की गई।
विज्ञापन

चंदासी मंडल स्थित सिंगरौली प्राइवेट लिमिटेड से 25 लाख रुपये व्यापार कर, अजय ट्रेडिंग कोल कंपनी से पचास हजार रुपये, जन्नत बिजनेस से 11 लाख पांच हजार 360 रुपये, तुलसी इंटरप्राइजेज से 25 हजार रुपये, पूनम कोल से पचास हजार रुपये के बकाए व्यापार कर की वसूली की गई। इसी तरह करवत के मोतीलाल पटेल से बैंक का बकाया डेढ लाख रुपये, सेमरा में जितेन्द्र कुमार से एक लाख रुपये, चांदीतारा निवासी जयप्रकाश से पचास हजार,चतुर्भुजपुर में लालती देवी से 79743 रुपये, डहिया में काशीनाथ सिंह से 25 हजार, रामनगर में अरविंदनाथ तिवारी से 34 हजार 448 रुपये, सुभाषनगर में संजय तिवारी से पांच हजार रुपये की वसूली हुुई। वसूली टीम में अखिलेश कुमार मिश्र, सुनील मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, गयासुद्दीन, विरेन्द्र पासवान, ओमप्रकाश, चरनधर, अशोक, राजेश रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- अमरेन्द्र सिंह
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed