फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसडीएम की छापेमारी में गायब मिले 175 बोरी अनाज

एसडीएम की छापेमारी में गायब मिले 175 बोरी अनाज

Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम की छापेमारी में गायब मिले 175 बोरी अनाज

विज्ञापन
दुलहीपुर। एसडीएम मुगलसराय कुमार हर्ष ने सोमवार को महाबलपुर के कोटेदार के यहां छापेमारी की। छापेमारी में कोटेदार के गोदाम में रखे 175 बोरी गेहूं और चावल गायब मिले। कोटेदार ने तीस मार्च को अनाज वितरण के लिए उठाया था। एसडीएम ने गोदाम को सीज कर दिया और कार्रवाई शुरू की है।

सतपोखरी ग्राम पंचायत के कोटे की दुकान महाबलपुर में रमादेवी के नाम से संचालित होता है। गांव के लोग लंबे समय से कोटेदार के खिलाफ अनियमितता की शिकायत कर रहे थे। दो दिन पहले शिकायत किया कि कोटेदार ने अनाज बेच दिया है। इसी शिकायत को देखते हुए एसडीएम मुगलसराय कुमार हर्ष शाम छह बजे दल बल के साथ कोटेदार के यहां पहुंचे और कोटेदार को दुकान पर बुलाया। काफी देर बाद भी कोटेदार के न पहुंचने पर लोगों की मौजूदगी में कोटेदार के दो गोदाम का ताला तोड़ा और अनाज का मिलान कराया। मिलान में 112 बोरा गेहूं और 63 बोरा चावल कम मिला। ऐसे में गोदाम को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि तीस मार्च को कोटेदार ने पूरा अनाज उठाया था। मंगलवार को अनाज बांटना था लेकिन यहां अनाज कम मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed