फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poonam Mahajan addressed party workers in Arunachal Pradesh

अरुणाचल के तवांग से कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन

Fri, 18 Jan 2019 12:50 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 18 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Poonam Mahajan addressed party workers in Arunachal Pradesh
पूनम महाजन - फोटो : twitter
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नगर के कैलाशपुरी स्थित एक हाल में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को सुना। प्रसारण देखने के बाद मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि अध्यक्ष ने 15 करोड़ युवा वोटरों से देशहित में भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व किसानों के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया है। मुद्रा योजना के तहत देश के 13.5 करोड़ युवाओं को लोन प्रदान कर उनकी आय बढ़ाई है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल से एकता व स्वामी विवेकानंद से आध्यात्मिकता की प्रेरणा लेकर कार्य करने व आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर जितेंद्र पांडेय, सौरभ चंद्रा, ऋषि चौहान, रंजीत, गोविंद केशरी, अंबरीश जायसवाल, अभिजीत, जयसिंह, राहुल, संदीप, अशोक, अरविंद, सुनील चौहान, संदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed