{"_id":"5be30169bdec2269ae773bee","slug":"61541603689-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के मारूफपुर-नैढी मार्ग पर नदेसर गांव के समीप रोड पर हमेशा गांव से निकलने वाला गंदा पानी जमा रहता है। निकासी की व्यवस्था न होने से यह दुर्दशा बनी है। इससे जहां सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है वहीं आने जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में बाइक सवार व पैदल चलने वाले गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत न कराए जाने पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ब्यूरो