फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बांटे प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बांटे प्रमाण पत्र

Tue, 06 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धनतेरस के मौके पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकार लाभार्थियों को आरोग्य योजना के तहत प्रमाण पत्र बांटे गए। लाभार्थियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार विकास खंड के सलेमपुर गांव में सोमवार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में 80 परिवार के मुखिया को प्रमाण पत्र दिए गए। इन प्रमाण पत्रों के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों को पांच लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर रितु शर्मा, प्रेमा यादव, इंदिरा, कुंता, गीता देवी, मनाई राजभर, अन्नू, अनीता, रीता, चंद्रकला, प्रमोद राजभर, सुरेश मौजूद रहे। नई बाजार के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत महेसुआ में आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता देवेंद्रदत्त पांडेय ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बताया। इस मौके पर रंजय पांडेय, बलिराम गोंड, काशीनाथ गोंड, आशा, रेशमा यादव, एएनएम निर्मला देवी, विजयी राजभर, झन्ने लाल, सुन्नर राजभर, गोलाउ यादव उपस्थित रहे। इसी तरह जच्चा बच्चा केंद्र ताराजीवनपुर में आयुष्मान हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव उर्फ बबलू ने लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड वितरित किया। जीवनपुर, संघती, कोरी, टडिया, पटपरा, सहरोई, ककरही, सदलपुरा के लोगों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड बांटा गया। इस मौके पर विस्तारक आशीष मिश्रा, तिलकधारी यादव, अभिजीत, अमन तिवारी, दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed