{"_id":"5babdc9b867a557f5345576a","slug":"61537989787-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने रोका सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने रोका सड़क का काम
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई बाजार। बरहनी ब्लाक अंतर्गत पीडब्लूडी की ओर से नरायनपुर से बिजौरा और महेसुआ से पौनी गांव तक सड़क मरम्मत में अनियमितता और पौनी गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने बुधवार को काम रोकवा दिया। इस दौरान पीडब्लूडी के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जेई ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद फिर से काम शुरू हुआ।
नरायनपुर से बिजौरा तक तीन किलोमीटर और पौनी से महेसुआ तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मांग पर पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने चालीस लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया । तीन दिन पहले काम शुरू हुआ ग्रामीण मानक के अनुरूप मरम्मत न होने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पौनी गांव में सड़क के बिजौड़ा और जमुड़ा जाने के लिए मुड़े स्थल पर मार्ग चौड़ीकरण करने और पानी निकासी के लिए सड़क के नीचे नाली निर्माण की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि सड़क पर बिछाए जा रहे गिट्टी की उचित कुटाई भी नहीं की जा रही है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह पौनी गांव में काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया और काम रोकवा दिया। सूचना पाकर पहुंचे पीडब्लूडी के जेई रामकुमार चौहान ने बताया कि सड़क की मरम्मत में गिट्टी कुटाई की जरूरत नहीं होती है। बताया कि नाली के जगह पाइप लगाया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए और काम शुरू होने दिया। विरोध करने वालों में महेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, रामजी तिवारी, रमेश राय, श्रवण सिंह, रंजय पांडेय, अजय पांडेय रहे।