{"_id":"5ad647774f1c1b84098b51ef","slug":"61523992439-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट उगलने वाली मशीन हुई बंद, कैश किल्लत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट उगलने वाली मशीन हुई बंद, कैश किल्लत से लोग परेशान
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। एटीएम में नकदी के संकट से लोग परेशान हैं। पिछले चार दिनों से अधिकतर एटीएम बंद पड़े हैं। एटीएम पर नो कैश अथवा मशीन में तकनीकी खराबी आदि का बोर्ड टंगा है। जहां एटीएम चल भी रहे हैं वहां पैसे लेने के लिए लोगों को लंबी कतार लग रही है। लगन की शुरुआत के बाद एटीएम बंद होने से बैंकों में पैसे निकालने वालों की भी भीड़ बढ़ गई है।
आठ नंबवर 2016 की रात से पांच सौ और हजार रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद से एटीएम की हालत अब तक पूरी तरह नहीं सुधर पाई है। इस बीच पिछले एक सप्ताह से देश में कैश की कमी की गूंज सुनाई दे रही है। इसका असर एटीएम पर भी दिख रहा है। जिले में विभिन्न बैंकों के कुल 74 एटीएम हैं। इसमें तीस एटीएम तो मुगलसराय में ही है। पिछले शनिवार से ही अधिकतर एटीएम में कैश खत्म हो चुका है। इक्का दुक्का एटीएम से पैसे निकल रहे हैं। नगर के एसबीआई रेलवे स्टेशन परिसर, पीएनबी स्टेशन परिसर, बैंक आफ इंडिया स्टेशन परिसर, जीटी रोड यूनियन बैंक के दो एटीएम, बैंक आफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी, विजया बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के एटीएम पर पैसे नहीं मिले। एसबीआई के डीआरएम आफिस के समीप एटीएम पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी। पैसे निकालने आए आरपीएफ कालोनी निवासी नितेश कुमार, चतुर्भुजपुर निवासी प्रमोद कुमार, सुभाषनगर निवासी संजय, ओड़वार निवासी अजय सिंह क्षत्रीय आदि ने बताया कि शनिवार से ही एटीएम बंद चल रहे हैं। ऐसे में पैसे के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। खरमास की समाप्ति के बाद शादी विवाह का लगन तेज हो गया है। ऐसे में तैयारी के लिए पैसे की आवश्यकता है लेकिन पैसे न मिलने से परेशानी हो रही है। एटीएम बंद होने से वे बैंक की शाखाओं में जा रहे हैं। यहां भी लंबी कतार उनके पसीने छूडा दे रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिले में कैस की कमी नहीं है। इसके लिए जिला अग्रणि प्रबंधक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।