{"_id":"5acfb4b04f1c1bd83d8b4d24","slug":"61523561648-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को कार्यकर्ता फिर से परोसेंगी भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को कार्यकर्ता फिर से परोसेंगी भोजन
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर एनजीओ के माध्यम से हाटकुक्ड योजना बंद होने के बाद फिर से पुरानी व्यवस्था से ही भोजन परोसने की कवायद की जा रही है। हालांकि अभी निदेशालय से अनुमोदन को स्वीकृति नहीं मिली है। निदेशालय से अगर पुरानी व्यवस्था को मंजूरी मिल गई,तो एक बार फिर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को भोजन परोसेंगी। बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को गरमा गरम भोजन परोसा जाता है। भोजन कार्यकर्ताओं द्वारा ही केंद्र पर बनाकर बच्चों को दिया जाता था। कुछ दिनों पहले निदेशालय ने भोजन देने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंप दी। इसका आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया पर निदेशालय ने व्यवस्था को लागू कर दिया। एनजीओ के माध्यम से हाटकुक्ड व्यवस्था नहीं शुरू हो पाई थी। हाटकुक्ड बंद होने से अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है। निदेशालय से न तो कोई नई व्यवस्था शुरू की गई और न ही बजट दिया गया है। अब आंगनबाडी केंद्रों पर फिर से कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही हाटकुक्ड योजना का संचालन करने का अनुमोदन किया गया है। यह अलग बात है कि अनुमोदन को अभी स्वीकृति नहीं मिली है। जिले के अधिकारियों द्वारा जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि निदेशालय से स्वीकृति मिल जाती है। तो एक बार फिर से कार्यकर्ता ही बच्चों को भोजन बनाकर परोसती नजर आएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र राय ने बताया कि शासन स्तर का मामला है। पुष्टाहार कब से नहीं आ रहा है इस बारे में भी जानकारी नहीं दे पाएं।
विज्ञापन