फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चालकों को बताया सड़क सुरक्षा के नियम

चालकों को बताया सड़क सुरक्षा के नियम

Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चालकों को बताया सड़क सुरक्षा के नियम

विज्ञापन
नियामताबाद। वाहन चलाते समय ईयर फोन व मोबाइल का उपयोग करना घातक हो सकता है। इसलिए इसके प्रयोग से बचना चाहिए। ये बातें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा महाभियान के तहत ब्लाक परिसर में आयोजित वाहन चालकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्षमता से अधिक सवारियों को वाहन में नहीं बैठाना चाहिए। वाहन चालकों को नियमित समय पर अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना पर लगाम लग सके। कहा कि यातायात के नियमों का पालन किया जाएगा तो दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। एआरटीओ आरके सरोज ने कहा कि शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा महाभियान 18 जनवरी से चलाया जा रहा है। जो 18 मार्च तक चलेगा। इसके तहत परिवहन विभाग वाहन चालकों को प्रशिक्षण दे रहा है। कहा कि गाड़ी चलाने से पहले उसकी तकनीकी जांच कर लेनी चाहिए तथा चालक गाड़ी के सभी कागजात हमेशा अपने साथ लेकर चलना चाहिए। मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर दोनों दिशाओं में देखकर ही पार करना चाहिए। इस दौरान बीडीओ राजन राय, एसएसआई रामनरायन पासी, डीएन यादव, धनंजय सिंह, इबरार अहमद, फेंकू राम, प्रतीक जोशी, अशोक शुक्ला, फैयाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed