{"_id":"59c2c73f4f1c1b36688b5c3b","slug":"61505937215-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की उदासीनता पर डीएम हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की उदासीनता पर डीएम हुए नाराज
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से विभिन्न बैंक शाखाओं को प्रेषित आवेदन-पत्रों की प्रगति की समीक्षा की। योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक यूनियन बैंक सहित सभी बैंक समन्वयकों को एक सप्ताह में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओं को कुल 43 आवेदन-पत्र प्रेषित किए गए हैं। इसमें अब तक मात्र सात आवेदन-पत्रों पर स्वीकृति मिली है और दो पर ऋण वितरण की कार्यवाई हो सकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसी बैंक शाखाओं को जिन्होंने आवेदन-पत्रों पर अभी तक स्वीकृति की कार्यवाई नहीं की है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्वीकृति की कार्यवाई करते के लिए पत्र प्रेषित करें।