{"_id":"5999e5f74f1c1b28388b4716","slug":"61503258103-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांवों का बदल जाएगा फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांवों का बदल जाएगा फीडर
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के राममाड़ो फीडर से जूड़े भूसी, भोड़सर, गोविंदीपुर, भैसासुर व इटहिया सहित पांच गांवों के कनेक्शन को शहाबगंज फीडर से जोड़ जाएगा। राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जेई घनश्याम को इसके लिए स्टीमेट बनाने और इसका खर्च सांसद निधि से करने की बात कही है।
पांचों गांवों में आपूर्ति लाइन तार जर्जर होने के कारण आए दिन तकनीकी समस्या आ रही है। इसकी वजह से गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि पांचों गांवों में तीन से चार घंटा ही बिजली मिल रही है। इससे खेती भी प्रभावित हो रही है। सांसद छोटे लाल खरवार ने ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लिया और बिजली विभाग के जेई घनश्याम को स्टीमेट बनाकर इन पांच गांव की बिजली शहाबगंज फीडर से जोड़ने को कहा है। उन्होंने इस पर खर्च होने वाले वाली धनराशि सांसद निधि से देने की बात कहीं। क्षेत्र के गौरव श्रीवास्तव, मनमोहन चौहान, निरंजन सिंह, मिथिलेश उपाध्याय आदि ने कहा कि इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक होगी।