फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना...

प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना...

Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना...

विज्ञापन

चंदौली। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों ने विकास भवन के समीप धरना दिया। कहा कि पेंशन सेवा योजक की ओर से दी गई कोई भीख नहीं है, यह शिक्षक का अधिकार है और इसे हम लेकर ही रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने भी धरनास्थल पर पहुुंचकर शिक्षकों को समर्थन का भरोसा दिलाया। अंत में एसडीएम सदर को अपना मांग पत्र सौंपा।

इस अवसर पर बीएसए ने कहा कि अपनी लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन जायज है। शिक्षकों को अपनी बात रखने का पूरा हक है। बेसिक शिक्षा विभाग भी शिक्षकों के साथ है। जिलामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की नीतियां प्रत्येक राज्यों में जल्द से जल्द लागू होनी चाहिएं। कहा कि कर्मचारी द्वारा अपने नियुक्ति काल में की गई सेवा से अर्जित धनराशि ही पेंशन है और कर्मचारियों का इसपर पूरा हक है, जो उन्हें मिलना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षक आयोग के गठन से पूरे देश के शिक्षकों को एक मंच मिलेगा। यह शिक्षक और शिक्षा के हित में होगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सभी शिक्षक पुरानी पेंशन योजना के बहाली के लिए कृत संकल्पित हैं। पेंशन की इस लड़ाई में महिला शिक्षक भी पूरी तरह से संघर्ष के लिए तैयार हैं। पेंशन की शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी है। कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सातवें वेतन आयोग की नीतियों को लागू करने और राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षक आयोग के गठन के लिए शिक्षक वर्ग पांच सितंबर को प्रदेश मुख्यालय और पांच अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर अपने हम में आवाज बुलंद करेगा। इस अवसर पर हैदर अली, अजय सिंह, सुनीता तिवारी, जय सिंह, रामानंद यादव, चरनजीत कौर, वीरेंद्र सिंह यादव आदि रहे। अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed