{"_id":"64860ddf59a971b906060116","slug":"61-lakh-loan-given-to-fake-as-real-gold-chandauli-news-c-20-1-247635-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नकली को असली सोना बता कर दिलाया 61 लाख लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नकली को असली सोना बता कर दिलाया 61 लाख लोन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा कस्बा के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में नकली सोने के एवज में 61 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक के पंजीकृत सराफ ने नकली सोने को असली बता दिया था। बैंक की आडिट में मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक ने सोनार सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
आईसीआईसीआई बैंक की सैयदराजा शखा से जेवरिया भुवाल निवासी ऋषभ, बिहार के भभुआ जिले के सरेवा खुरशन निवासी हैदर इदरिशी और किशन सिंह ने सोना गिरवी रख कर 61.75 लाख 444 रुपये का खर्ज लिया था। बैंक के अधिकृत सराफ शिवम कुमार वर्मा ने सोने की गुणवत्ता की जांच की थी। बैंक के ऑडिट विभाग के कमल किशोर गुप्ता ने 11 अक्तूबर को जांच की तो सोना नकली पाया गया।
धोखाधड़ी के खुलासा के बाद सराफ और लोन लेने वालों को नोटिस जारी की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया गया। उसके बाद मैनेजर संजय पांडेय ने पुलिस अधीक्षक से इस बात की शिकायत की थी। उसके बाद सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया श्याम कुमार वर्मा, ऋषभ, किशन, हैदर इदरिशी के खिलाफ शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चारों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।