{"_id":"5c17f23dbdec2256c93f7417","slug":"51545073213-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सरकारी जमीन को भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने के लिए सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मांग की कि माफियाओं से सरकारी जमीन को मुक्त करा कर मजदूरों और गरीबों में आवंटन किया जाए, ताकि मजदूरों व गरीबों के पास मकान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध हो सके। अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को सौंपा।
जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा प्रदेश सरकार गरीबों, मजदूरों व शोषितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जनपद में भू माफिया सरकार जमीनों पर वर्षों से कब्जा जमाए हुए हैं। गरीबों व मजदूरों के पास रहने को भूमि नहीं है। कहा नियामताबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत पटनवां सहित जनपद के कई गांवों में सरकारी भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा है। ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी भूमि को खाली नहीं कराया जा रहे है। जिला प्रशासन सर्वे कराकर गांव में सरकारी भूमि से भू माफियाओं को बेदखल करके गरीबों, मजदूरों और भूमिहीनों में इसका वितरण किया जाए, ताकि इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके। इस दौरान अंजनी यादव, सुरेेश सिंह, पंकज यादव, राजू कुमार गोंड, सुरज गुप्ता, राधिका, अंजली, राधा, शांति अखिलेश रहे।