फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डायट उप प्राचार्या को सौंपा सीएम के नाम पत्रक

डायट उप प्राचार्या को सौंपा सीएम के नाम पत्रक

Tue, 25 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डायट उप प्राचार्या को सौंपा सीएम के नाम पत्रक

विज्ञापन
सकलडीहा। एनसीईआरटी उत्तर प्रदेश के निदेशक द्वारा सभी बीटीसी व डीएलएड कॉलेजों के भौतिक सत्यापन को लेकर स्ववित्त पोषित बीटीसी व डीएलएड प्रबंधक एसोसिएशन चंदौली ने नाराजगी जताई। सोमवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने डायट उप प्राचार्या को सीएम के नाम पत्रक सौंपा। इसमें उन्होंने जांच करने पर अनिश्चितकाल के लिए पठन-पाठन बंद करने की चेतावनी दी है।

एससीईआरटी के निदेशक ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी बीटीसी व डीएलएड कॉलेजों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इससे बीटीसी व डीएलएड कालेज के प्रबंधकों में नाराजगी है। प्रबंधकों ने आरोप लगाया कि कॉलेजों को एनसीटीई की निरीक्षण समिति व शासन द्वारा गठित जांच समिति के जांचोपरांत ही मान्यता प्रदान की गई है। निदेशक द्वारा कूटरचित व तथ्यों को छुपाकर मान्यता प्राप्त करने का आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि जब मान्यता जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी व डायट के प्राचार्य की संस्तुति के बाद दी जाती है तो तथ्य छुपाने की संभावना नही रह जाती है। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने चेताया कि जांच के नाम पर यदि स्ववित्तपोषित बीटीसी व डीएलएड कॉलेजों का शोषण किया गया तो सभी प्रबंधक अनिश्चितकाल के लिए कालेज बंद करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed