{"_id":"5ba696a6867a557e84649aa5","slug":"51537644198-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले नाले और गंदगी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले नाले और गंदगी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। तेनुवट गांव में खुले नाले और फैली गंदगी के विरोध में शनिवार को महिलाएं सड़क पर उतर आई। नाराज महिलाएं नाले पर ढक्कन लगाने और सफाई की मांग कर रही थीं। उनका कहा है कि शिकायत के बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं इससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने साफ सफाई व ढ़क्कनदार नाला बनवाने के लिए प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में कई माह से साफ सफाई कार्य बाधित है। जिसके कारण जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। वही महिलाओं ने गांव में बनी नाला खुला होने पर छोटे छोटे बच्चों के घायल हो जाने पर आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से ढ़क्कन लगवाने व सफाई कार्य शुरू कराने की मांग उठाया। चेताया कि शीघ्र कार्य शुरू नहीं हुआ तो महिलायें अधिकारियों का पूतला दहन करेंगी। इस मौके पर विरोध जताने वाली ममता देवी, परमिला, तेतरा,बेला, बिंदू, जमुना, शांति, सोनी, संतोष, जितेन्द्र, विजय, मुकेश, अनिल सहितअन्य मौजूद रहे।