फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान

व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान

Sat, 08 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जगमग उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत केशरी ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर मिल मालिकों और व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल के संरक्षक और सलाहकार अशोक सिद्धार्थ का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष रणजीत केशरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ही जगमग उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया है। कहा कि जिले के कुछ भ्रष्ट अधिकारी व्यापारियों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन दिन रात खड़ा रहेगा। व्यापारियों की ओर से मंडी शुल्क लगने की समस्या को सुनकर रणजीत केशरी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर मंडी शुल्क को जीएसटी में कंवर्ट कराने का प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन

वहीं अशोक सिद्धार्थ ने सलाहकार और संरक्षक बनाए जाने पर आभार जताया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, संतोष खरवार, अमित केसरी, वाचस्पति साहू, अशोक सोनकर, विकास सिंह, भीम मोदी, पप्पू परमार, अमित केसरी, पवन जायसवाल, रामजनम केसरी, मैनेजर सोनकर, सौरभ केसरवानी, अजय गुप्ता मानू, रंजन शाह जायसवाल, गोविंद केसरी, दीपक, सोनी पाहवा, नवीन जायसवाल, डिंपल, सत्यनारायण यादव, बबलू जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, सुधीर घोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed