फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति देख सीडीओ ने लगाई फटकार

लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति देख सीडीओ ने लगाई फटकार

Tue, 03 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति देख सीडीओ ने लगाई फटकार
बैठक

विज्ञापन
चंदौली। ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गांवों में विद्युतीकरण की प्रगति जानने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने जनपद के 619 गांवों में लक्ष्य के अनुसार विद्युतीकरण न होने पर विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि 15 अगस्त तक विद्युतीकरण पूरा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था और संबधित अधिकारियों पर कार्रवाई होंगी।

जनपद के 619 गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत 1.19 लाख लोगों को बिजली का कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो को नामित किया गया है और बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्य प्रगति की समीक्षा करने की जिम्मेदारी तय किया गया है। दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 50 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। इस योजना के तहत चयनित 88 गांवों में कुल 3144 पोल लगाने थे। जबकि अभी तक मात्र 15 सौ बिजली के खंभे खड़े हो पाए है। वहीं जनपद के 121 गांवों में तार व खंभे तो लगा दिए गए। लेकिन मात्र 22 गांवों में ही ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बैठक मे सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव द्वारा सकलडीहा एक्सईएन द्वारा प्रखंड में चयनित गांवों की जानकारी नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई। वहीं चंदौली प्रखंड में हाउस होल्ड सर्वे का कार्य भी काफी धीमी गति होने पर नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने लापरवाही पर विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। साथ ही कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि 15 अगस्त गांवों में शत-प्रतिशत पात्रों को संतृप्त करना है। इसके लिए सर्वे कार्य में तेजी लाई जाए। वहीं सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद पात्रों का डेटा शासन की वेबसाइट पर अपलोड करें। बैठक में अधीक्षण अभियंता एनके पाठक, एक्सईएन चंदौली एके शुक्ला, एक्सईएन सकलहीडा रामपाल, एक्सईएन मुगलसराय प्रवीण कुमार के साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed