{"_id":"5ab94cf84f1c1b68248b75b6","slug":"51522093304-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में इलाहाबाद को हराकर चंदौली के कृपाशंकर बने गोल्ड मेडलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में इलाहाबाद को हराकर चंदौली के कृपाशंकर बने गोल्ड मेडलिस्ट
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। लखनऊ में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के छात्र कृपाशंकर ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में 21-14 से इलाहाबाद को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। लखनऊ में 31वीं दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में जिले से योग, विशेष प्रदर्शन, एथलेटिक्स, बैडमिंटन आदि खेलों में प्रदर्शन के लिए 40 बच्चों की टीम व्यायाम शिक्षक विवेकानन्द दूबे के नेतृत्व में गई है। फाइनल मैच चंदौली व इलाहाबाद के बीच खेला गया। इस मैच में चंदौली की तरफ से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरी के कृपाशंकर ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी ने इलाहाबाद को 21-14 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।