फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उद्घाटन मैच मवईं ने जीता-अमर उजाला

उद्घाटन मैच मवईं ने जीता-अमर उजाला

Mon, 26 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन मैच मवईं ने जीता-अमर उजाला

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के सुभाष नगर में यूनिटी क्लब की ओर से आयोजित कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच एंबीशन स्पोर्टिंग क्लब और मंवई कला स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मवईं कला स्पोर्टिंग क्लब ने एंबीशन को 38 रन से हराया। आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले चंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंवईं कला स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंबीशन स्पोर्टिंग क्लब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 15 गेंद शेष रहते ही ऑलआउट हो गई। यह मैच मवईंकला की टीम ने 38 रन से जीत गया। इससे पूर्व आयोजक राकेश यादव व संदीप यादव ने मुख्यअतिथि को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभासद राजेश जायशवाल, वीरु रावत, अशोक यादव, श्रवण यादव, आनंद यादव आदि मौजूद रहे। अंपायर मुकेश यादव और सम्राट मुकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed