{"_id":"5ab7f7bb4f1c1bc4758b7765","slug":"51522005947-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में अनियमितता पर ठेकेदार को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में अनियमितता पर ठेकेदार को चेतावनी
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। नक्सल क्षेत्र में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर सिंचाई विभाग के अभियंता ने ठेकेदार को चेतावनी दी है। निर्माण कार्य रोकवाने के साथ ही चेताया कि हर हाल में मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाए। जांच में गड़बड़ी पाई गई तो भुगतान रोक दिया जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को चंद्रप्रभा प्रखंड के जेई क्षमाशंकर यादव ने पिपरही गांव में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जेई ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कस्त्रत्तर्रवाचई करने के लिए अधिशासी अभियंता को भी अवगत कराया।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए शासन स्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसका ठेका सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड से जुड़े ठेकेदारों को दिया गया है। पिपराही गांव में संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान बड़ी गिट्टी और भस्सी का प्रयोग किया जा रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व विभागीय अधिकारियों से की थी। रविवार को मौके पर पहुंचे जेई क्षमाशंकर यादव ने सड़क निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग होते देख कार्य को रोकवा दिया। ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इस संबंध में चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।