{"_id":"5a9d9e814f1c1b410b8bc536","slug":"51520279169-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास से वंचित है हेतिमपुर-पचफेड़िया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास से वंचित है हेतिमपुर-पचफेड़िया मार्ग
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो को जोड़ने वाला हेतिमपुर से पचफेड़िया-हाजीपुर मार्ग अपनी ही दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए आवागमन में मुसिबत बनी हुई है। लगभग 20 वर्षो से सड़क की उबड़-खाबड़ हालत में है मगर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया।
चकिया-अहरौरा मार्ग पर हेतिमपुर पचफेड़िया-हाजीपुर अदलहाट मार्ग को जोड़ने वाली पचफेड़िया-हाजीपुर मार्ग से जुड़े बाबा जागेश्वरनाथ, दुबेपुर माफी, पचफेड़िया, ग्वालीपुर, ढोलकियापर, फिरोजपुर से हाजीपुर होते हुए अदलहाट सम्पर्क मार्ग से जुड़ता है। मार्ग से प्रति वर्ष सावन व बसंत पंचमी के अवसर पर शिवभक्त नर-नारी बाबा जागेश्वरनाथ धाम जाते और आते है। मार्ग पर ही बाबा जागेश्वरनाथ महाविद्यालय, रामबदन इण्टर कालेज व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय स्थित है। जिस पर हजारो छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। मार्ग से जुड़ा चन्द्रप्रभा नदी पर निर्मित पुल के सहारे बैरा होते हुए चकिया भी आवागमन होता है। क्षेत्र के सालिक पाल, रविन्द्रनाथ दूबे, राजू यादव, बनारसी, पारस मौर्या, राजेश यादव, राजेश सोनकर ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।