फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   निकाय चुनाव में गोंड और खरवार उम्मीदवार की जीत पर खुशी जताई

निकाय चुनाव में गोंड और खरवार उम्मीदवार की जीत पर खुशी जताई

Tue, 05 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में गोंड और खरवार उम्मीदवार की जीत पर खुशी जताई

विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला पदाधिकारियों की नियामताबाद विकास खंड के सहजौर गांव में हुई। इसमें निकाय चुनाव में दो निकायों में गोंड और खरवार जाति के उम्मीदवार की जीत पर खुशी जताई। कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देकर समाज का भला किया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय गोंड ने कहा कि अब तक जनपद में गोंड, खरवार बिरादरी के लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करते थे लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने राजनीतिक कुशलता का परिचय देते हुए चंदौली में रवीन्द्र गोंड और मुगलसराय में संतोष खरवार को टिकट दिया। दोनों को जीत मिली। इससे समाज का सम्मान बढ़ा है। कहा कि लोक सभा चुनाव में गोंड समाज के लोग भाजपा का साथ देंगे। इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद गोंड, आलोक गोंड, रवि प्रकाश, राहुल गोंड, महावीर प्रसाद, रमाशंकर, पताली गोंड, रितु धुर्वे, रामदास, महेन्द्र प्रताप, दिनेश प्रसाद, मोहित, जोखू, रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed